गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शत-प्रतिशत गांवों में लंपी संक्रमण ने अपना पांव पसार दिया है। इस बीमारी के प्रकोप से दर्जनों पशु आक्रांत हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे पशुधन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में लंपी संक्रमण का भयंकर प्रकोप फैला है, जिससे बड़ी संख्या में पशु संक्रमित हो चुके हैं। विभागीय उदासीनता के कारण पशुपालकों को निजी और ग्रामीण चिकित्सकों से महंगी दर पर इलाज कराने को विवश होना पड़ रहा है। विशेषकर भंवरडीह, पिपराटांड़, बड़कीटांड़, पारडीह, मानजोरी, सोनबाद सहित कई गांवों में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। पशुपालकों म...