गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: राजधनवार। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ राजधनवार में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। राजधनवार के ऐतिहासिक राज छठ घाट, दीवान टोला छठ घाट, इरगा नदी छठ घाट, नौलखा डैम सहित विभिन्न गांवों के घाटों पर रविवार शाम अस्ताचलगामी और सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठव्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रथम अर्घ्य के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी एवं कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने छठव्रतियों के बीच नारियल और फल का वितरण किया तथा भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। महापर्व को लेकर घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और छ...