Gridih News: प्रखंडों-कस्बों में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गे को दी विदाई
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दस दिवसीय दुर्गापूजा महोत्सव हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। नवमी और दशमी के अवसर पर तिसरी दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य मेला लगा, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और मेले का आनंद उठाया। मंगलवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बुधवार सुबह श्रद्धालु नाचते-गाते मुख्य मार्ग से मां की प्रतिमा लेकर तिसरी तालाब पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मुखिया सह दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष किशोरी साव, सचिव अजय रहक, प्रवीण सिंह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.