गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के देवरी प्रखंड अंतर्गत थमाईथान, दधीचांच खटोरी गांव में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजु कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मुनिया देवी, वन संरक्षक गिरिडीह अंचल मनीष कुमार तिवारी, देवरी प्रमुख अनुपमा देवी एवं स्थानीय मुखिया तनुजा मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 77वां वन महोत्सव केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखने का संकल्प है। पेड़ मानव जीवन का आधार है। ये हमें ऑक्सीजन देने के साथ गर्मी से राहत, वर्षा चक्र को संत...