Gridih News: पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प
गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब इकाई के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता कुमारी और नवचयनित एसएमसी अध्यक्ष पिंकी देवी विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम का नेतृत्व इको क्लब प्रभारी संजीव विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Ara News: सरस्वती सेंट्रल एकेडमी ने किया पौधरोपण मौके पर पापिया सरकार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.