Gridih News: पोखरिया गांव में बुनियादी सुविधाएं नदारद
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत के आदिवासी बहुल गांव पोखरिया में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। आजादी के कई दशक बीत जाने के बावजूद गांव के करीब चार सौ ग्रामीण पक्की सड़क और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऊबड़ खाबड़ सड़क गांव की पहचान बन गई है। लाखों की लागत से तैयार जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। गांव के ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत डाढ़ी का पानी पीने को मजबूर है। बता दें कि गिरिडीह जिला उपायुक्त के गौद में पलने बढ़ने वाला पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूरी पर बसा बांध पंचायत का आदिवासी बहुल पोखरिया गांव आज भी तारणहार की बाट जोह रहा है। आजादी के वर्षो बीत जाने के बाद भी गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं से महरूम है।
सड़क की समस्याएँ गिरिडीह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.