गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बरवाबाद निवासी हरीश यादव के पुत्र किरणदेव यादव (33) के रूप में हुई है। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव के ही इरफान अंसारी के पॉल्ट्री फार्म में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में हीरोडीह थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।मामले के उद्भेदन के लिए खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: हीरोडीह में पोल्ट्री फार्म से चोरी, पुलिस हिरास...