Gridih News: पॉलिटेक्निक छात्र समेत दो युवकों ने की आत्महत्या
गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र में पॉलिटेक्निक छात्र समेत दो युवकों ने आत्महत्या कर ली है। एक घटना शीतलपुर एवं दूसरी घटना गादीश्रीरामपुर में हुई है। हालांकि दोनों ही मामले में आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या करने वाले युवकों में एक दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगबाटा निवासी विनय कुमार दास का 22 वर्षीय पुत्र सौरव राज एवं दूसरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर निवासी जितन दास का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार दास है। नवीन के आत्महत्या को लेकर मुफस्सिल थाना में उसके पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.