Gridih News: पैरा योगासना में गिरिडीह के सूरज को रजत, आयुष को कांस्य पदक
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमशेदपुर के गुलमुरी स्थित मिथिला संस्कृति परिषद में झारखंड योगासना स्पोर्ट के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने रजत, जबकि आयुष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में राज्यभर के 150 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिला योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि गिरिडीह से चार मूक-बधिर खिलाड़ी आयुष कुमार, सूरज कुमार, विकास किस्कू और पीयूष यादव प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। टीम के साथ जिला महासचिव सह कोच अमित स्वर्णकार और मूक-बधिर विद्यालय के शिक्षक सह टीम मैनेजर नीरज कुमार भी मौजूद थे। अन्य दो खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.