गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: पैतृक खेत में धान रोपनी के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित बैजनाथ मंडल ने रविवार को प्रेसवार्ता कर न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन कारोबारी के इशारे पर पहुंचे लोगों ने लाठी से हमला कर एक को घायल कर दिया । बैजनाथ मंडल ने बताया कि संबंधित जमीन उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है और घटना के बाद सरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। प्रेसवार्ता में शिवशंकर रुपांशु, भुवनेश्वर मंडल व डॉ. संजय कुमार रुपांशु सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक नामजद को जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...