गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने के कारण घायल हुए बच्चे की मौत इलाज के दौरान शनिवार को हो गई। मृतक बच्चा तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के दमेलवा गांव निवासी काली मंडल का 13 वर्षीय पुत्र सोनू मंडल है। बताया गया कि आठ दिनों पहले सोनू मंडल गांव में ही जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह पेड़ से नीचे जमीन पर गिर गया। जिसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और एक हाथ भी फ्रैक्चर कर गया था। इस घटना के बाद परिजन सोनू को धनबाद ले गए थें। जहां पर दो दिनों तक इलाज चला। इसके बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद सोनू का कई दिनों से रांची में इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचते ही उसकी मां व अन्य महिलाओं की चीत...