गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाराडीह में जमीन विवाद को लेकर हुए आगजनी मामले में भरकट्टा ओपी पुलिस ने झरी महतो की पत्नी बलिया देवी(55) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार महिला नामजद आरोपी थी जिस वजह से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, मृतक सहोदर यादव का भतीजा सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस खानापूर्ति के लिए उक्त महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजी है। आगजनी के मुख्य आरोपी फरार है उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। बताया कि छोटी सी जमीन के टुकड़े के लिए उनलोगों ने मेरे चाचा को पेट्रोल छिड़क कर मार दिया। पुलिस से बच जाएगा परंतु भगवान कभी माफ नहीं करेंगे। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के सभी लोग फ...