गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों और पेंशनधारियों ने सोमवार को पेंशन की राशि बढाने की मांग को लेकर प्रखंड परिसर में गांडेय पंचायत समिति सदस्या मधुमाला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पाठक के नेतृत्व में पेंशन की राशि बढाने की मांग को लेकर प्रखंड परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद पेंशनधारियों ने राज्यपाल के नाम का एक मांग पत्र गांडेय बीडीओ निशार अंजुम को सौंपा। कार्यक्रम को लेकर गांडेय, भयहरण मंडा, धर्मपुर, कल्याणडीह सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण पंचायत समिति सदस्या मधुमाला देवी के आवास में पहुंचे। गांडेय बाजार से नारेबाजी करते हुए प्रखंड परिसर पहुंचे। प्रखंड परिसर में यह रैली एक सभा में तब्दील हो गई। सभा को सबोधित करते हुए गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने कह...