Gridih News: पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सोमेश्वर का निधन
गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड पेंशनर्स संघ (शिक्षक) के प्रखंड अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सोमेश्वर शाह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। घर पर ही परिजन उनकी देखभाल कर रहे थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और पेंशनर्स संघ में शोक की लहर है। वे अपने पीछे तीन बेटा, तीन बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पेंशनर्स संघ की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। शोक संवेदना प्रकट करनेवालों में जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया सावित्री देवी, पूर्व मुखिया संतोष रजक, पेंशनर्स संघ के टेकोचंद चौधरी, बिगु गोप, नवरत्न लाल गुप्ता आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: शिक्षक के निधन पर शोकसभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.