Gridih News: पूर्व विधायक से मिले दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। दुर्गा सोरेन सेना के गिरिडीह जिलाध्यक्ष मो. आमिर ने जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मो. आमिर ने जिले के सभी प्रखंडों में संगठन की नई कमेटी बनाने और सदस्यता अभियान तेज करने की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और सरकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के मुद्दे पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और गरीबों को उनका हक दिलाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। जल्द ही जिला स्तरीय बैठक कर संगठन को और धारदार बनाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने सीता सोरेन जी को आमंत्रित किया है। पूर्व विधायक सीता सोरेन ने जिलाध्यक्ष को कई आवश्यक सुझाव भी दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.