गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। अटका बाजार के व्यवसायी बंटी सोनी से हुई लूटपाट के बाद पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सोमवार को अटका पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम भी मौजूद थे। पूर्व विधायक ने बताया कि कल रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर बंटी सोनी से लाखों रुपए के आभूषण और नकदी की छिनतई की थी। उन्होंने एसडीपीओ से त्वरित जांच और गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बगोदर-सरिया क्षेत्र में करीब आधा दर्जन चोरी-छिनतई की वारदातें हुई हैं, लेकिन अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर: स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लाखों की लूट यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर...