गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: देवरी। जमुआ के पूर्व विधायक व झामुमो नेता केदार हाजरा के नेतृत्व में पार्टी सदस्यों के दल द्वारा मंगलवार को देवरी के प्राथमिक विद्यालय बजगुन्दा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेडोडीह स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया गया। जहां पार्टी सदस्यों, बीएलए टू एवं मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी गयी। उन्होंने बीएलओ परवीन शहनाज, गीता वर्मा, सहयोगी शुभान अंसारी, शोभन वर्मा, जय किशोर ठाकुर, किशोर वर्मा तथा उपस्थित लोगों को वोटरों की मैप्ड व अनमैप्ड सूची की जानकारी दी। जिसमें बीएलओ के द्वारा बताया गया कि बूथ संख्या 126 में कुल मतदाताओं की संख्या 1070 है। जिसमें 447 मैपिंग कर लिया गया व 622 वोटर अनमैप्ड है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए की बैठक सह चुनाव पाठशाला आज इसी तरह मतद...