गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां उत्तरी भाग के जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी के पिता डोमन चौधरी के निधन की सूचना पर शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव अंतिम संस्कार यात्रा में भी शामिल हुए। डोमन चौधरी का अंतिम संस्कार गावां स्थित श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके पुत्र एवं जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि डोमन चौधरी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।मौके पर मुखिया कन्हाय राम, पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, उपप्रमुख पति गणेश यादव, पूर्व मुखिया अनुरुपा देवी, अमित बरनवाल, समाजसेवी रंजीत रा...