Gridih News: पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभा शाहाबादी के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। गुरूवार को कोडरमा विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव तथा भाजपा नेता विनोद सिन्हा उनके आवास पहुंचे। दोनों ने स्वर्गीय प्रभा शाहाबादी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ. नीरा यादव ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने भी स्वर्गीय प्रभा शाहाबादी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पूर्व मंत्री सुदिव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.