Gridih News: पूर्व विधायक के पुत्र के निधन पर शोकसभा
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज राजधनवार से सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण प्रभाकर के पुत्र अशोक प्रसाद सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार वर्णवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक प्रसाद सिंह महाविद्यालय के जुझारू कर्मचारियों में एक थे। उनके निधन से पूरा महाविद्यालय मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में प्रो युगल किशोर राय, डॉ वीरेंद्र प्रताप, डॉ अंगद कुमार, डॉ कृष्णा कुमार, विवेक कुमार राय, मनोज कुमार, डॉ दुलारी, डॉ जर्नादन प्रसाद, मिथलेश महथा, मनोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.