Gridih News: पूर्व मुखिया मथुरा राम रजक का निधन, क्षेत्र में शोक
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अकदोनीखुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया मथुरा राम रजक का शनिवार की रात निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को बनियाडीह स्थित आवास पर कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बराकर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मथुरा राम रजक अपने सरल स्वभाव और सादगी के लिए जाने जाते थे। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। झारखंड गठन के बाद वर्ष 2010 में पहली बार हुए पंचायत चुनाव में वह अकदोनीखुर्द पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए थे। मुखिया के रूप में उन्होंने पंचायत क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.