Gridih News: पूर्व पंस की माता के निधन पर शोक जताया
गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: देवरी,, प्रतिनिधि। देवरी के चहाल पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य कांग्रेसी नेता दुलोरी गांव के बच्चू नारायण राय की माता नागो देवी (80) के निधन पर गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के लोगों एवं विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। बता दें कि नागो देवी का बुधवार की रात में निधन हो गया था। मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, आनंद सिंह, मंजय साव, कैलाश सिंह, बबलू साव, रघुनंदन प्रसाद सिंह, कपिलदेव राय आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.