Gridih News: पूरी लगन और मेहनत से लें साड़ी निर्माण का प्रशिक्षण: एलडीएम
गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। नाबार्ड के सौजन्य से आइडिया-इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट, एम्पावरमेंट एंड अवेयरनेस, गिरिडीह के द्वारा जमुआ प्रखंड के बेरहाबाद पंचायत में स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना के अंतर्गत साड़ी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 से 21 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्घाटन एलडीएम गिरिडीह अमृत चौधरी, नाबार्ड के डीडीएम सी.वी. हरिहरन, बेरहाबाद पंचायत की मुखिया सोनी देवी, बेरहाबाद पंचायत सचिव बाबूजान अंसारी, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर खुशी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अनवर हादी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि एलडीएम अमृत चौधरी महिला प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं पूरी लगन, मेहनत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.