गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को गावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने किया। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Godda News: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठकबैठक में दिए गए निर्देश पूजा समितियों को सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने की बात कही गई। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Aurangabad...