गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को खोरीमहुआ अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम समीर रेनियल खलखो एवं एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, पूजा समितियों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैठक में एसडीएम समीर रेनियल खलखो ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से नवरात्र, 18 अक्टूबर को महाष्टमी, 19 अक्टूबर को मह...