गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को जिला स्तरीय बैठक की। जिसमें दुर्गापूजा, दीपावली और महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के साथ आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागवार की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, एसी वैभव कुमार, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि थे। यह भी पढ़ें- Munger News: पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, रात में बढ़ेगी गश्तीपूजा स्थलों का करें निरीक्षण निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख पूजा पंडालों, प...