गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: बरसात का मौसम जहां किसानों के लिए खुशियां लाता है, वहीं जमुआ प्रखंड की धर्मपुर पंचायत स्थित बाघमारा गांव के ग्रामीणों के लिए यह हर साल आफत का सबब बनकर आता है। करीब दो हजार की आबादी वाला यह गांव बारिश के दिनों में पूरी तरह टापू में तब्दील हो जाता है और अन्य क्षेत्रों से इसका संपर्क कट जाता है। बाघमारा से जमुआ पथ और पन्नियां गांव तक करीब दो किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण वर्षों पहले हो चुका है। लेकिन बाघमारा गांव के ठीक बाहर उत्तर दिशा में बहने वाली बुढ़िया नदी पर पुल या पुलिया का निर्माण आज तक नहीं कराया गया। पुल के अभाव में करोड़ों की लागत से बनी पक्की सड़क ग्रामीणों के लिए बेमानी साबित हो रही है. यह भी पढ़ें- Jamui News: रतनपुर-ढेंकडीह नदी पर नहीं बन गया पुल, 12 गांव प्रभावितस्कूली बच्चे और मरीज सबसे ज्य...