गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना में थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार की अगुवाई में थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों के साथ एक बैठक की गयी। बैठक में थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने कहा कि पर्व त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों एवं क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस मित्रों से सहयोग मांगा। थाना प्रभारी ने पुलिस मित्रों को मेला में शांति बनाए रखने समेत कई अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया गया किसी भी परिस्थिति में कोई समस्या आने पर तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना को दें। साथ ही किसी तरह की अफवाहों पर लोग ध्यान न दें। इस पर भी पुलि...