गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गिरिडीह/सियाटांड़, हिटी। घर में घुसकर मारपीट, धमकी और महिला को निर्वस्त्र करने के आरोप में गिरफ्तार मुखिया को पुलिस पर हमला कर 15-20 लोग छुड़ाकर अपने साथ ले गये। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास घटी है। घटना गुरूवार देर रात लगभग 9 बजे की है। पुलिस गिरफ्त से छुड़ाये गये अभियुक्त नवडीहा ओपी क्षेत्र के नवडीहा निवासी विनोद साव हैं। विनोद नवडीहा ग्राम पंचायत के मुखिया भी हैं। मुखिया को उनके समर्थकों ने उस वक्त पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया जब उसे पुलिस सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद पेशी के लिए अदालत लेकर जा रही थी। इसी दौरान सदर अस्पताल मुख्य गेट के पास पूर्व से घात लगाये मुखिया बिनोद साव के लोगों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ाकर अपने साथ लेकर फरार हो गये। फरार होने के लिए एक ...