Gridih News: पुलिस ने हुलकी नदी पुल में जमे मलबे को हटाया
गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। अहिल्यापुर - ताराटांड़ मुख्य मार्ग स्थित हुलकी नदी के समीप बने हुए पुल में बरसात के दिनों में पानी जमा हो जाता था। पानी जमा होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में बहुत परेशानी होती थी। राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए अहिल्यापुर पुलिस गुरुवार दोपहर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान के नेतृत्व में हुलकी नदी के पास बने पुल में पहुंची और खुद से कुदाल व फावडा लेकर मलबे को हटाना शुरू कर दिया। मलबा हटाने के बाद जमा पानी नदी में बह गया। मौके पर थाना प्रभारी, एसआई साजिद खान सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।चित्र परिचय - 06 जीआरडी201- मलबे की साफ - सफाई करते पुलिसकर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.