गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। राजधनवार में गुरुवार को हुई बैंक लूटकांड की घटना के बाद देवरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में शुक्रवार को इलाके में अवस्थित विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी बैंकों एवं ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। जहां संचालित बैंकों एवं ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा मानकों से संबंधित जानकारी लेते हुए कर्मियों को सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से पर्व त्योहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के व्यावसायिक मंडी चतरो, देवरी एवं घोरंजी बाजार में अवस्थित विभिन्न सरकारी एवं निजी बैंक, ज्वैलरी दुकानों समेत झारखंड-बिहार की सीमावर्ती पथराटांड मोड़, पुरनाबथान, फतेहपुर मोड़, डहुआटांड एवं खरियोडीह मोड़ के प...