Gridih News: पुलिस चालक पर रुपए मांगने का आरोप, दो नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर केस
गिरडीह, सितम्बर 13 -- Gridih News: राजधनवार/खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत धनवार प्रखंड के परसन ओपी क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर चालक से कथित तौर पर पांच हजार रुपए की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस की गाड़ी के चालक पर रकम मांगने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और चालक तथा ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना की गाड़ी के चालक द्वारा ट्रैक्टर चालक से पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने चालक से सवाल-जवाब किया। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज भी हुई और मामला तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में मौके पर लोगों की भीड़ तथा थाना की गाड़ी के चालक के साथ धक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.