गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। डियूटी के समय पुलिस के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, नेम प्लेट नोच लेने एवं गाली-गलौज करने को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी नगर थाना में पदस्थापित पुअनि उपेंद्र कुमार दास की शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी लखन साव, प्रिंस कुमार, टिंकु साव, कृष्णा कुमार, विक्की कुमार एवं धनराज साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा 15-20 अन्य अज्ञात महिला व पुरूष को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

क्या है मामला : पुअनि उपेंद्र का कहना है कि वे संध्या गश्ती पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि धरियाडीह स्थित मुन्नालाल कम्पाउण्ड के पास करीब 5-6 युवक खड़ा है तथा आने-जाने वाले राहगीरों को परेश...