गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर ग्रामीण और संवेदक के बीच रविवार को पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद पुलिस के संरक्षण में विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरु हो सका। जानकारी के अनुसार बीते अप्रैल माह में ग्रामीणों ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया था। आवेदन के आलोक में भवन निर्माण की जांच हुई थी। कुछ दिन पूर्व संवेदक के द्वारा भवन के दूसरे मंजिल की ढलाई का कार्य शुरु किया जाना था, परंतु ग्रामीणों ने कार्य निमार्ण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्य पर रोक लगा दी थी। रविवार को पुनः संवेदक के द्वारा दूसरी मंजिल का ढलाई कार्य शुरु किया गया जिसके बाद कुछ ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंचे और कार्य रोकने की म...