Gridih News: पुलिस कस्टडी से फरार मुखिया पर कसता जा रहा कानूनी शिकंजा
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी पुलिस पर हमला कर कस्टडी से फरार होने वाले जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत नवडीहा के मुखिया बिनोद साव पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के निर्देश पर पुअनि सतेंद्र पाल द्वारा नवडीहा मुखिया बिनोद साव के नवडीहा स्थित घर समेत सार्वजनिक स्थलों पर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार को चिपकाया है। यह इश्तेहार नगर थाना कांड संख्या 190/26 के आलोक में चिपकाया गया है और आरोपी मुखिया बिनोद साव को अदालत में आत्मसमर्पण करने एवं आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है। इसके पूर्व नवडीहा ओपी पुलिस ने भी शनिवार को ढोल-बाजे के साथ घर में घुसकर मारपीट, धमकी और महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में फरार चल रहे नवडीहा मुखिया बिनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.