Gridih News: पुलिसकर्मियों को राखी बांध बहनों ने मांगा सुरक्षा का भरोसा
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: बिरनी। बिरनी थाना परिसर में मंगलवार को एकल विद्यालय की बहनों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया। इस दौरान एकल विद्यालय की बहनों ने थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज समेत थाना के सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सूरज मोदी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात लोगों की सुरक्षा और सेवा में लगे रहते हैं। आम लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी त्योहार के दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के इस समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए एकल विद्यालय की बहनों ने उन्हें भाई का दर्जा देकर राखी बांधी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी एकल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.