गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन मुफसिल थाना परिसर में किया गया। इसका आयोजन सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हुआ, जिसमें संस्था की टीम और कई बच्चियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद करीब 25 से 30 पुलिसकर्मियों को बच्चियों और टीम की सदस्यों ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित व उज्ज्वल जीवन की कामना की। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान की पूरी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया। इस आयोजन में संस्था की ओर से मनोवार आलम, धीरेंद्र कुमार सिंह, सुनंदा प्रसाद, नीलम शर्मा, रेशमी कुमारी, राखी कुमारी और अन्य सदस्यों का सराहनीय योगद...