गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत अंतर्गत बुधुडीह गांव में स्थित नदी की पुलिया शनिवार रात और रविवार सुबह हुई बारिश में बह गई। इससे लगभग छह गांवों की 2500 आबादी के सामने आवाजाही की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण जामुन मंडल, संजय मंडल, जागेश्वर मंडल, मोहन मंगल, भीम मंडल, पंकज मंडल, दीपक मंडल, दसिया देवी, तुलिया देवी सहित अन्य ने बताया कि बुधुडीह और जोरासीमर के बीच स्थित नदी में ग्रामीणों ने मिलकर पाइप व मिट्टी-मोरम डालकर अस्थायी रास्ता बनाया था। लगातार बारिश के कारण वह भी बह गया। पुलिया बह जाने से पुतरिया, पहरमा, तेतरियाटांड, बल्कूडीह सहित आसपास के गांवों के लोगों को स्कूल, बाजार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News गंडकी नदी के ध्वस्त पुल का डायवर्सन ...