Gridih News: पुराने विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत के पहरीडीह गांव में शनिवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय सीएचसी लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। घायलों में सजदा खातून, सरताज अंसारी और जमरुद्दीन अंसारी शामिल हैं। सभी घायल पहरीडीह गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार से हैं। मारपीट को लेकर एक पक्ष सजदा खातुन ने गांडेय थाना में आवेदन देकर पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में सजदा खातुन ने कहा कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पहरीडीह में लगे हुए मीना बाजार घुमने गई थी। इसी क्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.