गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: हीरोडीह। गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में कुछ निजी विद्यालयों की वाहन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कई विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए पुराने और जर्जर वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनमें कुछ वाहन ऐसे हैं, जिनकी स्थिति देखकर उनके सड़क पर सुरक्षित संचालन को लेकर गंभीर संदेह पैदा होता है। बताया जाता है कि कबाड़ अथवा पुराने वाहनों में टेम्पू, टाटा मैजिक व अन्य वाहन को खरीदकर उन्हें स्कूली बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि वाहनों की नियमित फिटनेस जांच नहीं हुई है और आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो ऐसे वाहनों में बच्चों की यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा क...