Gridih News: पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, थाना में दिया आवेदन
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल सलामत अंसारी ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में सलामत अंसारी ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि शुक्रवार को वह जुमा की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-मुक्के से पिटाई कर दी। मारपीट में उसके चेहरे, मुंह और छाती में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने घर से तलवार लाकर जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों ने तलवार छीनकर उसकी जान बचाई। सलामत ने बताया कि उसका अपने भाई इस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.