Gridih News: पुरनीगड़िया गांव में नाइट ब्लड सर्वे अभियान
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: देवरी। देवरी के चतरो पंचायत के पुरनीगड़िया गांव में मंगलवार की रात फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र कर उन्हें फाइलेरिया की जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। बताया कि नाइट ब्लड सर्वे का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण की पहचान करना, माइक्रोफाइलेरिया की स्थिति का आकलन करना तथा संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। बताया कि फाइलेरिया की समय पर पहचान और उचित उपचार से इसके प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Simdega News: फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर चल रहा है नाइट ब्लड सर्वे इस जांच के लिए रात में रक्त के नमूने एकत्र किए जाते हैं। जिसमें रक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.