गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। आस्था और विश्वास की एक अद्भुत तस्वीर शनिवार को बगोदर नेशनल हाईवे पर देखने को मिली। पश्चिम बंगाल के 24 परगना से बाबा केदारनाथ धाम तक दंडवत प्रणाम करते हुए जा रहे एक शिवभक्त को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शिवभक्त 24 परगना निवासी शंभू कहार है। बताया जा रहा है कि पुत्र प्राप्ति की कामना और बाबा केदारनाथ के दर्शन की तलब में उन्होंने यह कठिन संकल्प लिया है। शास्त्रों में कहा गया है कि संतान ही वंश को आगे बढ़ाती है और जीवन को पूर्णता देती है। एक संतान के लिए एक पिता का यह तप और समर्पण देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। लगभग 1700 किलोमीटर की कठिन यात्रा : 24 परगना से केदारनाथ धाम की सड़क दूरी लगभग 17 सौ किलोमीटर है। सामान्य वाहन से भी 35 से 40 घंटे का सफर है, लेकिन शंभू दंडवत करते हुए, जमीन पर ...