गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं ने शनिवार को जिउतिया व्रत रखा। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जिउतिया को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान जीमूतवाहन की कथा सुनी। जिउतिया पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। घरों में भी महिलाओं ने पूजा की तैयारी की और परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार व्रत किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: संतान की दीर्घायु की कामना में माताओं ने रखा निर्जला उपवास मान्यता है कि जिउतिया व्रत संतान की दीर्घायु और उस...