गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर हीरोडीह थाना क्षेत्र के गरगडीहा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से हीरोडीह थाना में अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले पक्ष के असर्फी अंसारी ने अपने आवेदन में बताया है कि एक अक्टूबर को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर विवाद के कारण करीब 20-25 लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: दीवार निर्माण के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज आवेदन में कुछ लोगों के हाथ में लाठी-डंडा एवं तलवार होने तथा मिर्च पाउडर और एसिड घ...