Gridih News: पीरटांड़ में 200 छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री वितरित
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से सेवार्थ विद्यार्थी (एसएफएस) आयाम के तहत लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और क्षेत्र में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मौके पर अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा तथा विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि पीरटांड़ प्रखंड में अधिक से अधिक युवाओं को अभाविप से जोड़ा जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.