गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर पीरटांड़ प्रखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नेताओं का क्षेत्र भ्रमण, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और मतदाताओं से संपर्क का दौर शुरू हो गया है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी संभावित प्रत्याशियों और टिकट के दावेदारों को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। बतला दें कि पीरटांड़ को झामुमो का मजबूत आधार वाला क्षेत्र माना जाता रहा है।

उपचुनाव की तैयारी पीरटांड़ के सुदूरवर्ती इलाके में सुदिव्य कुमार की अपनी अलग पहचान के अलावे विकास योजनाओं का क्रियान्यवन महतवर्ण है। ऐसे में पार्टी के संभावित प्रत्याशी के पक्ष में सुदिव्य कुमार के प्रति सहानुभूति का लाभ मिलने की...