गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र की चिकनाडीह पंचायत की विनीता देवी ने अपने ही गांव के हेमन पंडित द्वारा मारपीट कर घायल करने के मामले में न्याय के लिए लाचार होकर स्थानीय सपा कार्यालय पहुंच गई और सपा जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा को आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार इसी माह की 11 तारीख को हेमन पंडित पिता बदन पंडित द्वारा उसके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। विनीता के विरोध करने पर उसके साथ हेमन पंडित ने मारपीट की। इसके चार दिन पूर्व में भी हेमन पंडित ने लालमणि पंडित और पार्वती देवी को उसके घर भेजकर मारपीट करवाई थी। यह भी पढ़ें- Gridih News: संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सपा आगे रहेगी लोकनाथ पंडित ने भी मारपीट की। इनलोगों का कहना था कि पांच हजार तुमने ब्याज पर लिया है। इसका भुगतान करो जबकि वि...