गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के तहत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुरहोबिंदो में छात्र-छात्राओं ने मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक संस्थाओं, पंचायती राज व्यवस्था, निर्णय लेने की प्रक्रिया एवं नागरिक कर्तव्यों से व्यवहारिक रूप से परिचित कराना था। मॉडल ग्राम सभा में कक्षा नौ की छात्रा काजल कुमारी ने मुखिया तथा कक्षा 10 की छात्रा काजल कुमारी ने सरपंच की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के दायित्वों का जीवंत प्रदर्शन करते हुए गांव के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पीएम श्री अपग्रेड प्लस टू स्कूल मंगलह...