Gridih News: पीएमओ में शिकायत के बाद छुट्टी वाले दिन लगा सूचना पट्ट
गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में 26 लाख 61 हजार की लागत से बन रही बाउंड्री निर्माण योजना में तकनीकी गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। नवयुवक जनजागृति समिति के ग्रामीणों ने 23 जून को निरीक्षण के दौरान बिना सूचना पट्ट और घटिया सामग्री से निर्माण होते देखा। विरोध के बाद 28 जून को आरटीआई दायर की गई और 1 जुलाई 2026 को पीएमओ के ऑनलाइन पोर्टल पर वीडियो साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि अभी तक आरटीआई का जवाब और पीएमओ से किसी तरह की सूचना नहीं आई है। बावजूद इसके पीएमओ शिकायत और आरटीआई के दबाव के बाद 16 जुलाई को स्कूल में सूचना पट्ट टांग दिया गया।
खुलासे का मुख्य बिंदु सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब कनीय अभियंता द्वारा दिए गए एस्टीमेट का मिलान सूचना पट्ट से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.